भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo OLympics) में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है पिछले चार दशक में पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में जुटी भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-ए का यह मुकाबला जीत लिया है इस जीत के हीरो हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा दो गोल किए, एक समय भारतीय टीम 0-1 से पीछे थी.यह गोल न्यूजीलैंड के लिए छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने गोल किया इसके जवाब में 10वें मिनट में रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर बराबरी का गोल दागा दूसरे क्वार्टर के 26वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल कर भारत को 3-1 की बढ़त दिला जिसके जवाब में मैच के 43वें मिनट में स्ट्राइकर स्टीफन जेनेस ने बेहतरीन फील्ड गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने बराबरी की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को भेद नहीं सके और भारतीय डिफेंडरों ने न्यूजीलैंड टीम को नाकाम कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. भारत का अगला मुकाबला वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया से रविवार को होगा.