19 नवंबर को पीएम मोदी ने ईटानगर में ‘डोन्यी पोलो एयरपोर्ट’ का किया उद्घाटन

19 Nov, 2022
Deepa Rawat
Share on :

हवाई अड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईटानगर पहुंचकर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे ‘डोन्यी पोलो एयरपोर्ट’ का उद्घाटन किया। साल 2019 में पीएम मोदी ने होलोंगी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की आधारशिला रखी थी और रेट्रोफिटेड तेजू हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था।

ये भी पढ़े: देहरादून: बनबसा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मैच का शुभारंभ किया

‘डोन्यी पोलो एयरपोर्ट’ की खासियत

jagran

Donyi Polo Airport

नए हवाई अड्डे में 2,300 मीटर का रनवे है और यह बोइंग 747 जैसे बड़े, चौड़े आकार वाले विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है। अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में दो हवाई अड्डे हैं, एक पासीघाट में और दूसरा तेजू में। हालांकि, चूंकि ये दोनों हवाईअड्डे ईटानगर से बहुत दूर हैं, यात्रियों को असम में डिब्रूगढ़ या गुवाहाटी से उड़ानें लेने के लिए 6 से 10 घंटे की यात्रा करनी पड़ती है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा विकसित, डोनी पोलो हवाई अड्डे में आठ चेक-इन काउंटर हैं। अधिकारियों ने कहा कि 4100 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्रफल के साथ, हवाईअड्डा यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

‘एयरपोर्ट’ के निर्माण में खर्च हुए है 640 करोड़ रुपये

jagran
File Photo

इस हवाई अड्डे को 690 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसके निर्माण में 640 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 2300 मीटर रनवे के साथ यह एयरपोर्ट सभी मौसम में ऑपरेट हो सकेगा। इसके अलावा पीएम मोदी 600 मेगावाट के कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे। कुल 8450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 80 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैले इस परियोजना से, अरुणाचल प्रदेश बिजली अधिशेष राज्य बन जाएगा।

2019 में पीएम मोदी ने आधारशिला रखी थी

अधिकारियों ने कहा कि अब डोनी पोलो हवाईअड्डा राज्य में कनेक्टिविटी को आसान बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। फरवरी 2019 में पीएम मोदी ने इसकी आधारशिला थी। कोरोना महामारी और अन्य चुनौतियों के बावजूद बहुत कम समय में इसका निर्माण काम पूरा हो गया।

‘डोन्यी पोलो एयरपोर्ट’ पूर्वोत्तर में बनने वाला यह सातवां हवाईअड्डा है

बता दें, हवाई अड्डा टर्मिनल एक आधुनिक इमारत है। यह ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा और संसाधनों के रिसाइकल को बढ़ावा देती है। डोनी पोलो एयरपोर्ट अरुणाचल प्रदेश के लिए तीसरा परिचालन हवाई अड्डा होगा। इसके साथ ही देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में कुल हवाई अड्डों की संख्या को 16 हो जाएगी। 1947 से 2014 तक उत्तर-पूर्व में केवल नौ हवाई अड्डे बनाए गए थे। तब से आठ सालों की छोटी अवधि में मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में सात हवाई अड्डे बनाए हैं।

इस मौके पर पीएम ने कहा…..

jagran
PM MODI

पीएम मोदी ने कहा कि आप जानते हैं कि हम एक कार्य संस्कृति लेकर आए हैं। जहां जिन परियोजनाओं का हमने शिलान्यास किया है, उनका उद्घाटन करते हैं। साथ ही कहा कि अब ‘अटकाने, लटकाने और भटकाने’ का युग चला गया है।

पीएम मोदी के प्रयास से प्रदेश की राजधानी में एयरपोर्ट बनने का सपना साकार हो गया- रिजिजू

Union Minister Kiren Rijiju

डोनी पोलो हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारा सपना था कि हमारे प्रदेश की राजधानी में एयरपोर्ट बने। आज पीएम मोदी के प्रयास से वह सपना साकार हो गया है। उन्होंने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

हवाई अड्डे का नाम पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है

हवाई अड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।

Edit By Deshhit News