निकाह करने के बाद वह युवती को रोजाना प्रताड़ित करता था और उसको मारता – पीटता था और एक दिन उसने युवती के बाल काटकर घर से भगा दिया। पुलिस में शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की भी धमकी दी।
नई दिल्ली: बहराइच के रहने वाले महमूद खान नाम के एक शख्स ने अपना नाम बदलकर रौनक चौरसिया रख लिया। इसके बाद उसने एक हिंदु युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दो साल तक उसका शोषण करता रहा और उसने युवती का वीडियो भी बना लिया। जब लड़की को उसकी असलियत का पता लगा। तब वह उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया।
ये भी पढ़े: गुजरात: बीजेपी ने हार के डर से आप नेता कंचन जरीवाला को किया किडनैप, मनीष सिसोदिया
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, महमूदखान बहराइच के मानकनगर में बीते कई साल से रह रहा है और प्राइवेट नौकरी करता है। महमूद खान ने खुद को रौनक चौरिसया बताकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और इसके बाद वह युवती का दो साल तक शोषण करता रहा और तो और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया। जब युवती को उसकी हकीकत का पता लगा। तब वह युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। निकाह करने के बाद वह युवती को रोजाना प्रताड़ित करता था और उसको मारता – पीटता था और एक दिन उसने युवती के बाल काटकर घर से भगा दिया और युवती को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
बहराल, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल में बताया कि पीड़िता का पहले भी कई बार महमूद से झगड़ा हो चुका है। पंचायत भी हुई है। दोनों ने शादी की थी। दो साल से साथ रह रहे थे।
Edit by Deshhit News