दिल्ली न्यूज़ : केजरीवाल की सरकार ने 5 मई को हुई अपनी बैठक में आबकारी नीति 2022-23 को मंजूरी दी थी। मंजूरी में देरी को लेकर मौजूदा खुदरा शराब की दुकानों की लाइसेंस अवधि अगले दो महीनों के लिए बढ़ा दी थी। इसमें अन्य लाइसेंस के अलावा शराब की होम डिलीवरी भी शामिल थी। चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट में शराब माफिया को 144 करोड़ का फायदा पहुंचाने का जिक्र था। वहीँ अब लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सीबीआई को दिल्ली सरकार की शराब नीति की जांच के आदेश दिए है.
गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
वहीं अब दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर दिल्ली के बीजेपी सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया है। अपने ट्विट में उन्होंने ने कहा है की ‘सुना है दिल्ली में शराब का कारोबार करने वाले मंत्री पर भी कार्रवाई होने वाली है! एक मंत्री पहले से जेल में है, दूसरा भी तैयार है।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई एक्साइज ड्यूटी को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया. केजरीवाल ने कहा, हम . जेल और फांसी से नहीं डरते. केजरीवाल ने कहा, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार और देशभक्त आदमी है.
केजरीवाल ने कहा, हमने तीन चार महीने पहले ही बता दिया था कि ये लोग मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं. हमें इनके लोगों ने ही बताया था कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा. केजरीवाल ने कहा, जब हमने इनके लोगों से पूछा कि किस केस में गिरफ्तार किया जाएगा. तो इनके लोगों ने कहा कि कोई केस नहीं है. खोजा जा रहा है. दूसरा यह कि पंजाब में जीत के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी फैल रही है, ये उसे रोकना चाहते हैं। तीसरा कारण यह कि ये दिल्ली के शानदार काम रोकना चाहते हैं।
दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम हो रहे हैं इसलिए उन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला और फिर शिक्षा मंत्री को जेल में डालना चाहते हैं। । मगर मैं दिल्ली और देश के लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि काम नहीं रुकेंगे। इन्होंने सत्येंद्र जैन को दो महीने जेल में रख लिया। तीन महीने, चार महीने रख लें फिर निकल आएंगे, काम फिर शुरू हो जाएगा। मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजेंगे। महीना, दो महीना, तीन महीना कब तक जेल में रखेंगे। झूठा केस है, कोर्ट में जाके गिर जाएगा। डांट पड़ेगी इनको देख लेना। लेकिन काम नहीं रुकेगा, देख लेना।