जानिए,मोदी सरकार की क्विज प्रतियोगिता के बारे में जिसमें विजेताओं को 2,000 रुपये दिए जाएंगे

15 Apr, 2022
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता सबका विकास महा क्विज का आज शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्‍य सरकार की विभिन्‍न योजनाओं और सुशासन को लेकर नागरिकों में जागरूकता पैदा करना है। कोविड महामारी के कारण गरीबों की जिन्‍दगी में आई चुनौतियों को कम करने के इरादे से यह योजना शुरू की गई है। कोई भी गरीब या कोई भी घर भूखा न रहे, यही इस योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य है।

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि इस प्रश्‍नोत्‍तरी का शुभारंभ भारत रत्‍न डॉक्‍टर बाबा साहेब भीमराव आम्‍बेडकर की जयंती पर किया गया है।

यह प्रतियोगिता इस महीने की 28 अप्रैल, 2022 को भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे तक लाइव रहेगी इस प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता में 20 प्रश्‍न होंगे, जिनके उत्‍तर 300 सेकेंड में देने होंगे। यह प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता 12 भाषाओं में है -अंग्रेजी, हिन्‍दी, असमिया, बांग्‍ला, गुजराती, कन्‍नड़, मलयालम, मराठी, उडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में होगी। प्रति क्विज अधिकतम 1,000 शीर्ष स्कोरिंग प्रतिभागियों का चयन विजेताओं के रूप में किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि प्रत्‍येक चयनित विजेताओं को 2000 रूपये दिये जायेंगे। इस प्रश्‍नोत्‍तरी को  www. mygov.in पर खेला जा सकता है।

इस अवसर पर इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने सभी भारतीय नागरिकों को इस विकास पर्व में भागीदारी करने और नागरिकों के संबंध को सशक्‍त बनाने का आग्रह किया।

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री राजीव चन्‍द्रशेखर ने इस महा क्विज को सरकार द्वारा की गई सबसे बड़ी नागरिक संबंधों की पहल में से एक कहा। उन्‍होंने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी की सरकार और शासन ने प्रत्‍येक सरकारी कार्यक्रम में सत्‍य निष्‍ठा, प्रभाव और सबका साथ- सबका  विकास के नए मानक निर्धारित किये हैं।

News
More stories
रणबीर आलिया की हुई शादी, छैया-छैया गाने पर जम कर नाचे कपल
%d bloggers like this: