यूक्रेन पर हुए हमले के बीच प्रधानमंत्री ने की हाई लेवल की मीटिंग

13 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली : PM नरेन्द्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री को सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्री और हवाई क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों की ताजा स्थिति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री को यूक्रेन से भारतीय नागरिकों तथा भारत के पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किये गए ऑपरेशन गंगा समेत यूक्रेन की नवीनतम घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को लाने के निर्देश

नवीन शेखरप्पा, जिनकी खार्किव में मौत हो गयी है,प्रधानमंत्री मोदी ने पार्थिव शरीर को लाने के दिया निर्देश

इसमें भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा से जुड़े डिटेल दिए गए। इसमें भारत के पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को भी यूक्रेन से निकालने की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने खारकीव में जान गंवाने वाले नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। भारतीय छात्र शेखरप्पा यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद गोलाबारी में उसकी मृत्यु हो गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि नवीन शेखरप्पा, जिनकी खार्किव में मौत हो गयी है, के  पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।