ITA Awards 2022: आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, राखी सावंत, निया शर्मा, हिना खान समेत कई हस्तियां शामिल

08 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह भारतीय टेलीविजन अकादमी (ITA) पुरस्कार 2022 कल यानी 6 मार्च को मुंबई में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के 21वें संस्करण में टेलीविजन जगत की कई हस्तियाँ शामिल हुईं जिसमे हिना खान, रश्मि देसाई, सुरभि चंदना, हेली शाह, करणवीर शर्मा, रवि दुबे, निया शर्मा, गौरव खन्ना जैसे लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, गुलशन ग्रोवर, करण जौहर और वाणी कपूर जैसे नामी सेलेबस ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

नई दिल्ली: इस पुरस्कार समारोह का सबसे महत्वपूर्ण भाग था टीवी हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना। इस कार्यक्रम में कुछ बड़े सितारे हर्षद चोपड़ा, नकुल मेहता, सुरभि चंदना, हेली शाह, मुनमुन दत्ता, हिना खान, रूपाली गांगुली और अन्य थे जिनमे से कई को उनके कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए पुरस्कार मिलें। हर्षद चोपड़ा ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में डॉ अभिमन्यु बिड़ला की भूमिका के लिए, लोकप्रियता के हिसाब से, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ख़िताब जीता, जबकि नकुल मेहता को बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए आलोचकों ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया। इवेंट में आशी सिंह को भी अवॉर्ड मिला। 

जहाँ, अनुपमा को अपने लोकप्रियता के वजह से सर्वश्रेष्ठ शो के ट्रॉफी से सम्मानित किया गया वहीं हिना खान को उनकी फिल्म लाइन्स के लिए अवॉर्ड मिला। इसीके साथ अनुपमा में वनराज शाह के किरदार के लिए सुधांशु पांडे ने अपने दमदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता जबकि मोदी: द अनटोल्ड स्टोरी को बेस्ट documentary अवार्ड मिला.

यह भी देखें‘काचा बादाम’ सिंगर Bhuban Badyakar का नया वीडियो भी हुआ वायरल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता भी शो में एक-दूसरे को बधाई देते दिखाई दियें. 

इस अवार्ड शो में चार चाँद लगाने आलिया भट्ट भी पहुंची और रेड कारपेट पर अपने गंगूबाई काठियावाड़ी का सिग्नेचर पोज़ दिया. इनसब के बिच दो सितारे जो एकदम सही तालमेल और वाइब में थे, वे थे रणवीर सिंह और राखी सावंत जो रेड कार्पेट पर एक साथ डांस करते नजर आयें. जहां राखी सावंत ने कैमरे के सामने अपने अजीबो-गरीब हरकतों से सुर्खियां बटोरीं, वहीं रणवीर सिंह मस्ती करने के लिए उनके साथ शामिल हुए। इस अवॉर्ड नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।