दुल्हनिया के तीसरे पार्ट के लिए तैयार हैं वरुण-आलिया

30 Dec, 2023
Head office
Share on :

मुंबई :  एक्टर वरुण धवन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण है उनकी आगामी फिल्म ‘वीडी 18’, जिसके सेट पर वे चार दफा चोटिल हो चुके हैं। वरुण हर बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो या वीडियो के जरिये चोट का सबूत देते हैं। बहरहाल आज हम वरुण की चर्चा किसी और वजह से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वरुण अपनी सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में नजर आएंगे।

इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों को निर्देशित किया था। फिल्म के दोनों भाग में वरुण की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमी थी। इसके अलावा ये दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कलंक’ मूवी में भी साथ काम कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार निर्माता करण जौहर, शशांक और वरुण ने ‘दुल्हनिया 3’ की कहानी के लिए कई आइडिया पर चर्चा की और अंत में एक फाइनल किया।

फिल्म 2024 के अंत में फ्लोर पर जाएगी। कुछ महीने पहले भी करण ने इसके संकेत दिए थे। करण ने कहा था कि दुल्हनिया एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। हमें उम्मीद है कि हम इसको एक दिलचस्प कहानी के साथ वापस लेकर आएंगे। फिलहाल वरुण पिता डेविड धवन के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसमें दो लीड एक्ट्रेस होंगी। वरुण फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

News
More stories
जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस: टिकट किराया
%d bloggers like this: