उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में तैनात होंगे हेलीकाप्टर, सीएम ने 38 आपदा प्रभावित परिवारों को दी 1.60 करोड़ कीस्वीकृति

19 Jul, 2021
Head office
Share on :

देहरादून: प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करने पर धामी सरकार ने फोकस किया है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में हेलीकाप्टर तैनात किए जाने की स्वीकृति दे दी है। आपदा के दौरान तत्काल राहत कार्य के लिए इसे उपयोग में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु रूपये धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात् प्रदान की है।        
 प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि में धारचूला के अत्यन्त संवेदनशील ग्राम धारपांगू के 09 परिवारों को कुल रूपये 37.80 लाख, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को कुल रूपये 8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 04 परिवारों को कल रूपये 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को कुल रूपये 46.75 लाख, सेरासुईधार के 03 परिवारों को कुल रूपये 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 07 परिवारों को कुल रूपये 29.45 लाख, तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु कुल रूपये 8.50 लाख की धनराशि सम्मलित है।