अल्लू अरविंद ने मृणाल ठाकुर को जल्द शादी करने का दिया आशीर्वाद

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस) ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘घोस्ट स्टोरीज’ और ‘सीता रामम’ के लिए मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान तेलुगु निर्माता अल्लू अरविंद ने जल्‍द ही शादी हाेेने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान अल्लू अरविंद ने अभिनेत्री को उनकी शादी के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही कामना करते हुए कहा कि वह शादी के बाद हैदराबाद शहर में बस जाएं।

उन्हें ‘सीता रामम’ के लिए मृणाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देना था। कार्यक्रम में अरविंद ने मृणाल को जल्द शादी करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि उन्‍हें जल्द ही पति मिल जाएगा। मैं चाहता हूं कि वह हैदराबाद में बस जाएं।

तब से मीडिया रिपोर्टों ने अभिनेत्री को एक तेलुगु स्टार से जोड़ा है। हालांकि, मृणाल के प्रतिनिधि ने साझा किया कि अभिनेत्री की शादी अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि ये खबरें निराधार हैं और फिलहाल उनकी एकमात्र प्राथमिकता उनका काम है।

अभिनेत्री अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘हाय नन्ना’ के लिए तैयारी कर रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था। यह बदलते रिश्तों के साथ-साथ भावनाओं के विकसित होने की कहानी है, ‘हाय नन्ना’ प्यार, परिवार और उथल-पुथल से निपटने की कहानी भी है। यह संपूर्ण परिदृश्य महान काल-नाटक शैली के सौंदर्यशास्त्र और गंभीर संगीत के साथ है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम