सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर विस्फोट: रिपोर्ट

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

दमिश्क, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया के पूर्वोत्तर प्रांत हसाका में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर गुरुवार रात एक विस्फोट हुआ, एक सरकार समर्थक रेडियो स्टेशन ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शाम एफएम रेडियो के हवाले से बताया कि धमाका शद्दादी इलाके में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सुना गया, जो ड्रोन हमला प्रतीत हो रहा है।

ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियान की पृष्ठभूमि में हाल ही में पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए हैं।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने पहले रिपोर्ट दी है कि गाजा में अपने सैन्य अभियान में इजरायल के लिए अमेरिकी समर्थन को देखते हुए ईरानी समर्थित लड़ाकों ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अपने ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी