सावधान! इन हरकतों से आपका WhatsApp अकाउंट हो सकता बैन,जाना पड़ सकता है जेल

23 Jul, 2021
Head office
Share on :

नई दिल्ली, टेक डेस्क:आज के समय में WhatsApp पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में WhatsApp उपयोगकर्ताओं की संख्या भी लाखों में है। हाल ही में WhatsApp ने 20 लाख भारतीय अकाउंट को बंद करने का ऐलान किया है। WhatsApp के मुताबिक दुनियाभर में हर महीने औसतन 80 लाख WhatsApp अकाउंट बंद हो जाते हैं। WhatsApp अकाउंट को स्थायी और अस्थायी तौर पर बैन किया जाता है। स्थायी बैन अकाउंट को दोबारा से नहीं एक्टिव किया जा सकता, जबकि अस्थायी बैन अकाउंट को रिव्यू के बाद दोबारा से चालू कर दिया जाता है तथा स्पैम मैसेज भेजने वालों के खिलाफ WhatsApp सख्त एक्शन लेता है और उन नंबरों को ट्रैक करता है, जिससे दिनभर में हजारों मैसेज जैसे  मनी डबलिंग स्कीम, सम्प्रदायिक दंगे भड़काने वाले मैसेज फॉरवर्ड और चाइल्स पॉर्न कंटेंट को भेजने वाले ऐसे WhatsApp अकाउंट को सुरक्षा एजेंसियों की शिकायत पर WhatsApp अकाउंट को बैन कर दिया जाता है, जिसके चलते आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।