शिक्षक भर्ती में अनियमितता को नीतीश कुमार ने नकारा, कहा, सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही

01 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता के आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही है।

गुरुवार को बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जब साथ में थे तब इस बारे में नहीं बोलते थे।

उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने के लिए उन्हें बोला जाता है इसलिए बोल रहे हैं। अनियमितता की बात को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही हैं।

नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि नियुक्तियों का काम बहुत ही तेजी और अच्छे से हो रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर अंट-शंट इसलिए बोल रहा है क्योंकि उन्हें ऊपर से ऐसा बोलने के लिए से कहा जाता है।

गुरुवार को बीपीएससी द्वारा चयनित एक लाख से अधिक लोगों के बीच शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में करीब 25 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष लगातार शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम