महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहुंचे बद्रीनाथ धाम

03 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बद्रीनाथ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष दर्शन पूजन किए। यहां उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए।

भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा में शामिल होने के बाद शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बद्रीनाथ धाम का प्रसाद और भेंट स्वरूप शॉल देकर उनका सिंहद्वारा में स्वागत किया।

बता दें कि चारधाम यात्रा 2023 के समापन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद होंगे। यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं। आखिर में बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम