मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यूएई में शिक्षा और कौशल इकोसिस्‍टम पर करेंगे चर्चा

31 Oct, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 से 3 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दौरेे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधान कई प्रमुख मंत्रियों, अधिकारियों, शिक्षाविदों, प्रवासी भारतीयों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों और व्यापार प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। यहां दोनों देशों की शिक्षा और कौशल इकोसिस्‍टम से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

प्रधान 1 नवंबर को सारा मुसल्लम, प्रारंभिक शिक्षा राज्यमंत्री और अबू धाबी शिक्षा और ज्ञान विभाग (एडीईके) की अध्यक्ष, संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री डॉ. अहमद अल फलासी और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात करेंगे। प्रधान आईआईटी दिल्ली-अबू-धाबी के अंतरिम परिसर का दौरा करेंगे। वह 42 अबू धाबी, स्कूल फॉर डिसरप्टिव लर्निंग का दौरा करेंगे। प्रधान भारतीय दूतावास सभागार में संयुक्त अरब अमीरात के उड़िया समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, प्रधान 2 नवंबर 2023 को अबू धाबी में ग्‍लोबल टेक इकोसिस्‍टम हब 71 का दौरा करेंगे। उसके बाद बीएपीएस मंदिर जाएंगे। दुबई में प्रधान एक सुविधा प्रबंधन कंपनी ईएफएस और उसकी प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा करेंगे। बाद में वह कैबिनेट सदस्य और कैबिनेट कार्य मंत्री महामहिम मोहम्मद अब्दुल्ला अल गर्गावी से मुलाकात करेंगे। वह सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधान दुबई में आईआईटी, आईआईएम के पूर्व छात्रों और शिक्षा प्रतिष्ठानों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। अगले दिन वह दुबई में ही डीपी वर्ल्ड के अध्यक्ष और सीईओ महामहिम सुल्तान अहमद बिन सुलेयम और वीएफएस के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

–आईएएनएस

जीसीबी/एसजीके