भाजपा विधायक टिकट घोटाला मामले में कर्नाटक पुलिस जल्द ही दाखिल करेगी आरोप पत्र

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

बेंगलुरु, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा विधायक टिकट घोटाले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस हिंदू कार्यकर्ता चैत्र कुंडपुरा, संत अभिनव हलश्री और अन्य सहित आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने जांच पूरी कर ली है। 68 गवाहों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं और एक सप्ताह में आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया जायेगा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.11 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता उद्योगपति गोविंदा बाबू पुजारी ने 10 वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी थीं। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों का डेटा पुनर्प्राप्त किया है और जानकारी एकत्र की है।

सभी आरोपी वर्तमान में बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा की सेंट्रल जेल में बंद हैं। घोटाले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालतों ने अब तक आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

यह घोटाला तब सामने आया, जब गोविंद बाबू पुजारी ने चैत्र कुंडपुरा और अन्य के खिलाफ भाजपा से टिकट दिलाने का वादा कर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई। कुंडापुरा ने भी घोटाले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की संलिप्तता का दावा किया था।

मैसूरु से कांग्रेस प्रवक्ता एम. लक्ष्मण ने आरोप लगाया था कि उन्हें 185 करोड़ रुपये के टिकट के बदले नकद घोटाले की जानकारी मिली है और कुंडापुरा में टिकट के 17 दावेदारों को धोखा दिया गया है। उन्होंने दावा किया था, ”उसने 23 लोगों को टिकट दिलवाए और पैसे कमाए।” उन्होंने कहा था कि कुंडापुरा का भाजपा शीर्ष नेतृत्व से सीधा संबंध है और उन्होंने मांग की थी कि इन संबंधों की जांच की जानी चाहिए।

भाजपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 72 नए चेहरों को टिकट दिया था और उसे अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।

–आईएएनएस

सीबीटी