पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की POK में हत्या

21 May, 2026
Head office
Share on :

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक हमज़ा बुरहान की POK में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलवामा आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। रिपोर्ट के अनुसार 2019 के पुलवामा हमले के मुख्य साज़िशकर्ताओं में से एक जिसमें 40 से ज्यादा CRPF जवान शहीद हो गए थे उसे POK में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया है। ‘डॉक्टर’ के नाम से मशहूर हमजा पर मुजफ्फराबाद में हमला हुआ था और उसके शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। 

सरकार ने किया आतंकी घोषित

पुलवामा का रहने वाला बुरहान जिसका असली नाम अर्जुमंद गुलज़ार डार है उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में आतंकवादी घोषित कर दिया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का काफी करीबी था। उसे 2019 के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक माना जाता था, इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

भारत से गया पाकिस्तान

सरकार के मुताबिक, हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। 23 साल का हमजा, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा था। अल बद्र को भारत सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया था। अभी वह पाकिस्तान से ही काम कर रहा था। उस पर आरोप है कि वह यूथ को अल बद्र में शामिल होने के लिए उकसाता था और फंडिंग भी करता था।