देवप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका, देवस्थानम बोर्ड पर दिए बयान का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध l

13 Jul, 2026
Head office
Share on :

देवप्रयाग में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका, देवस्थानम बोर्ड पर दिए बयान का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध ‌

जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग ,चारधाम देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर देवप्रयाग में सियासत गरमा गई है।

जिला कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए देवप्रयाग संगम तट पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान को तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के पारंपरिक अधिकारों पर सीधा डाका डालने वाला बताया।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल व नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम पारित कर चारों धामों सहित 51 मंदिरों को इसके अधीन कर दिया था।

तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के लंबे व भारी विरोध के आगे झुकते हुए आखिरकार साल 2021 में धामी सरकार को इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा था।

जिलाध्यक्ष असवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा देवस्थानम बोर्ड के जरिए चारों धामों को अयोध्या की तरह लूट का केंद्र बनाना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान जिला महासचिव विनोद टोडरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रावत लगातार तीर्थ विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं और कांग्रेस उनके इस एजेंडे का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध करेगी।

उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रावत देवप्रयाग में प्रस्तावित एनसीसी अकादमी को अपने कार्यकाल में पौड़ी ले गए थे, लेकिन वह वहां भी इसका निर्माण नहीं करवा पाए।

प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्षक त्रिवेंद्र रावत,यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, नगर उपाध्यक्ष नीरज रावत, पूर्व प्रधान दरमियान सिंह, आलोक पंचभइया, रवि प्रकाश, प्रशांत मिश्रा, आदित्य डंगवाल, कान्हा, सुधांशु, प्रदीप कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।‌ बाईट1 उत्तम सिंह असवाल जिला‌ अध्यक्ष देवप्रयाग बाईट2 ‌‌‌‌‌विनोद टोकरिया महासचिव