दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन, PM बोले – आने वाली पीढ़ी के लिए मोदी की गांरटी

14 Apr, 2026
Head office
Share on :

Delhi-Dehradun Expressway: आज का दिन भारत के बुनियादी ढांचागत विकास और पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि एक वक्त था जब उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढ़ियां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयास से सड़क गांव तक पहुंच रही है। जो गांव वीरान थे वो आज फिर बस रहे हैं।

PM ने कहा कि राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं कौन सी हैं, तो वे हमारी सड़कें, हाईवे, एयरवे, रेलवे वॉटर-वे हैं। ये केवल सुविधाएं नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी, मोदी की गांरटी है। बीते दशक में हमारी सरकार इन रेखाओं पर निवेश कर रही है। चारधाम यात्रा से लेकर हर विकास के लिए ये रेखाएं जीवन रेखाएं बन रही हैं। बता दे कि यहां देरी से पहुंचने पर PM ने सभी से माफी मांगी। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 km लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब 2.30 घंटे रह जाएगी।

इससे पहले पीएम मोदी ने देहरादून में 16 किमी लंबा रोड शो किया। वे सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से UP के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 km एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।