ऐसा करने वाले पहले CM बनें योगी आदित्यनाथ, KRK का रिएक्शन

10 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

आज यानी गुरुवार को पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजों का दीन है. अभी तक के रुझानों को देखें तो भाजपा अपना परचम लहराते नजर आ रही है. वहीं बात उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ की करें तो उन्होंने इस चुनाव में कई रिकॉर्ड बनाये है. 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर में एक लाख वोटों के साथ शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इसीके साथ, राज्य के सात दशकों के चुनावों में, योगी आदित्यनाथ अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता बरकरार रखने वाले यूपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे. इस चुनाव में भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी – समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित पिछले मुख्यमंत्री में से कोई भी सत्ता में वापसी करने में सक्षम नहीं था।

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपनी सीट बरकरार रखने वाले ‘भाजपा’ के पहले मुख्यमंत्री होंगे. 

वहीं, उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों और मुख्यमंत्रियों के बीच ‘द नोएडा जिंक्स’ एक अंधविश्वास है कि जो व्यक्ति अपने मुख्यमंत्री पद के दौरान नोएडा जाता है, वह अगला चुनाव हार जाता है। योगी उस अंधविश्वास को तोड़के नोएडा का दौरा करने और सत्ता बरकरार रखने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे।

इसे भी पढ़ेंAssembly Election Results 2022: क्या उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लहरेगा भगवा या जनता रहेगी सपा के साथ देखिये यूपी चुनाव का पूरा विश्लेषण

वहीं अगर 2017 के विधानसभा चुनावों से तुलना करें तो भाजपा ने राज्य में अपने वोट शेयर को 39.7% से बढ़ाकर 2022 में लगभग 42% कर दिया है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यू.पी. में जीत बहुत महत्वपूर्ण थी. यू.पी. के अलावा भाजपा का उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी अच्छा प्रदर्शन है.  

हालाँकि उत्तरप्रदेश में योगी के जीत की खबर के साथ विवादास्पद फिल्मी हस्ती कमाल राशिद खान भी चर्चा में आगये. दरअसल, KRK ने 17  फरवरी 2022 को एक ट्वीट किया था कि अगर यूपी इलेक्शन में योगी आदित्यनाथ की हार नहीं हुई तो वो इंडिया कभी नहीं लौटेंगे. हालाँकि, अब चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद krk का ये दांव उनही पर उल्टा पड़ गया. लोग ट्वीट करके उनसे पूछ रहे है की उनके इंडिया ना आने के वादे का क्या हुआ. जिसपर krk ने चुपी तोड़ते हुए अपने वचन को जुमला बता दिया और इतना ही नही UP में सरकार बनाने के लिए सीएम योगी को बधाई भी दी.

बता दें, राज्य में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इसके बाद दिल्ली जाकर पर्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे।

News
More stories
UP Election Results 2022: यूपी में बीजेपी की जीत से अपर्णा यादव बहेद खुश, सीएम योगी को लेकर कही ये बड़ी बात
%d bloggers like this: