World Music Day 2022: आज है ‘विश्व संगीत दिवस’, क्या है इस दिन का इतिहास, उद्देश्य और थीम जानें

21 Jun, 2022
Deepa Rawat
Share on :
International World Music Day 2022

World Music Day 2022 : आप सभी को पता होगा कि संगीत अलग-अलग तरह से लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा प्रभाव डालता है. इसी वजह से संगीत के महत्त्व को लोगों तक पहुंचाने और दुनियाभर के गायकों और संगीतकारों को म्यूजिक के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से आज यानी 21 जून को विश्व भर में ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ सेलिब्रेट किया जाता है.

World Music Day 2022 : शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे Music सुनना पसंद ना हो, संगीत ही ऐसी चीज है, जो लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा असर डालती है. इसी वजह से दुनिया भर के गायकों और संगीतकारों को म्यूजिक के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान देने के उद्देश्य से आज यानी 21 जून को विश्व भर में ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कई देशों में संगीत प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं.

वहीं आपको बता दें कि ‘विश्व संगीत दिवस’ दुनिया के 32 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है. इस दिन कई देशों में अलग-अलग तरीके से संगीत भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं. भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा, अमेरिका, जापान, चीन, ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों में संगीतकार अपने-अपने वाद्ययंत्रों (Music Intruments) के साथ इस दिन खूबसूरत प्रस्तुति देते हैं. ये जानना भी दिलचस्प होगा कि ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ मनाने की शुरुआत कब और कहां से हुई. आईये आपको बताते है इस दिन के इतिहास, महत्त्व, उद्देश्य और थीम के बारे में…

आखिर क्यों मनाया जाता है ‘विश्व संगीत दिवस’

World Music Day 2022


पहली बार विश्व संगीत दिवस 21 जून 1982 को फ्रांस में मनाया गया था, फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री मौरिस फ़्ल्यूरेट के द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसको वर्ष 1981 में स्वीकार किया गया था. इसके बाद फ्रांस के अगले संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने वर्ष 1982 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ 21 जून 1982 को पहली बार मनाया गया था. इस दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ यानी म्यूजिक फेस्टिवल भी कहा जाता है.

विश्व संगीत दिवस का क्या है महत्व

World Music Day 2022


इस दिवस का आयोजन शांति को बढ़ावा देने और संगीत के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए किया जाता है, क्योंकि म्यूजिक जीवन में शांति और मन को सुख देता है. इसी वजह से ज्यादातर लोग म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. किसी को दुख कम करने के लिए संगीत सुनना अच्छा लगता है, तो कोई खुशी में म्यूजिक सुनने को महत्त्व देता है. इतना ही नहीं, कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए कई बार म्यूजिक थेरेपी भी दी जाती है.

संगीत दिवस मनाने का उद्देश्य और थीम

World Music Day 2022


दुनिया भर के गायकों और संगीतकारों को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान देने के उद्देश्य से ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2022 के लिए विश्व संगीत दिवस की थीम “चौराहों पर संगीत” यानी “Music at Intersections” रखी गयी है. इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम इसी थीम पर आधारित होंगे.

News
More stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्सव के रूप में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
%d bloggers like this: