यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर पांचों राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव? 10 मार्च को आएंगे चुनाव के नतीजे

08 Jan, 2022
Head office
Share on :

नई दिल्ली : पांच राज्यों यानी कि यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में  शनिवार 8 जनवरी को चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का शुभारंभ हो गया है. मतदान 10 फरवरी से होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे. पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी सियासी तापमान बढ़ चुका है. इलेक्शन डेट्स की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- चुनाव तिथियों के एलान का स्वागत, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। जनता के आशीर्वाद से दोबारा सरकार बनेगी।

रैली, रोड शो और पदयात्रा की अनुमति नहीं : डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भी जरूरी होगा ।  घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति है। जीत के बाद भी विजय जुलूस पर रोक रहेगी।