भाजपा को दिया वोट तो,देवर ने की पिटाई ,महिला पहुँचीं थानेI

09 Dec, 2023
Head office
Share on :

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीहोर में समीना नाम की मुस्लिम महिला ने भाजपा को वोट दिया था। तीन दिसंबर को जब नतीजे आए तो वो खुशी मना रही थी। इस दौरान भाजपा को वोट देने के कारण गुस्साए देवर ने समीना की पिटाई कर दी थी। अब समीना से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुलाकात की है। शुक्रवार को समीना से शिवराज सिंह व्यक्तिगत तौर पर बुलाकर मिले। सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने के बाद पीड़िता समीना रोने लगी। बता दें कि समीना ने मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था।

तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के चुनाव नतीजे जारी किए गए थे। इन चार राज्यों में से भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव जीतने के बाद एक ओर जहां पूरी भाजपा में खुशी की लहर थी, वहीं भाजपा को वोट देने वाली एक मुस्लिम महिला भी काफी खुश थी। आरोपों के मुताबिक महिला को खुशी मनाते हुए उसके देवर ने देखा तो उससे सवाल किया कि किस बात की खुशी मनाई जा रही है। समीना ने बताया कि भाजपा के जीतने की खुशी मनाई जा रही है। महिला के इतना कहते ही उसका देवर गुस्से से लाल हो गया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। देवर जावेद ने महिला को लाठी-डंडे और मुक्कों से मारा। अब सीएम शिवराज सिंह ने पीड़िता मुस्लिम महिला से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है। इस दौरान महिला भावुक भी हो गई।

देवर की पिटाई के बाद महिला थाने पहुंची थी। थाने में कार्रवाई ना होने के बाद वह पिता के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंची थी। कलेक्टर ऑफिस से आदेश के बाद महिला की शिकायत का संज्ञान लिया गया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अब महिला के राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान पीड़िता महिला समीना से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह से बातचीत करने के दौरान महिला भावुक हो गई और रोने लगी।

News
More stories
डीएआरपीजी ने 8 दिसंबर 2023 को ई-गवर्नेंस 2024 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए योजना और वेब-पोर्टल का शुभांरभ किया