UP Election 2022: आज बीजेपी 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, जानिए किसके नाम हुए हैं तय

15 Jan, 2022
Head office
Share on :

यूपी चुनाव भाजपा उम्मीदवारों की सूची 2022:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज बीजेपी ने अपने 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है।जिन्हें टिकट दिया है, उनमें 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है। प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो 68 % उम्मीदवार ओबीसी, एससी और महिलाएं हैं। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी.जिसमें 107 उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा दी है।

कौन है किस सीट पर प्रत्याशी :

योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर शहर
केशव प्रसाद मौर्य- प्रयागराज सिराथू(251 नंबर विधानसभा)

पहले चरण के नाम
कैराना- श्रीमती मृगांका सिंह
थाना भवन- सुरेश राणा
शामली- तेजेंद्र सिंह निर्वाल
बुढ़ाना- उमेश मलिक
चरथावल- सपना कश्यप
पुरकाजी- प्रमोद उटवाल
मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल
खतौली- विक्रम सैनी
मीरापुर- प्रशांत गुर्जर
सिवालखास- महेंद्र पाल सिंह
सरधना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खटिक
किठौर- सत्यवीर त्यागी
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
मेरठ- कमल दत्त शर्मा
मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर
छपरौली- सहेंद्र सिंह रमाला
बड़ौत- कृष्णपाल सिंह मलिक
बागपत- योगेश धामा
लोनी- नंद किशोर गुर्जर
मुरादनगर- अजित पाल त्यागी
साहिबाबाद- सुनील शर्मा
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
मोदीनगर- मंजू सिवाच
धौलाना- धर्मेश तोमर
हापुड़- विजय पाल आढ़ती
गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतिया
नोएडा- पंकज सिंह
दादरी- तेजपाल सिंह नागर
जेवर- धीरेंद्र सिंह
शिकारपुर- अनिल शर्मा
सिंकदराबाद- लक्ष्मी राज सिंह
बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी
अनूपशहर- संजय शर्मा
स्याना- देवेंद्र सिंह लोधी
डिबाई- चंद्र पाल सिंह
खुर्जा- मीनाक्षी सिंह
खैर- अनूप प्रधान बाल्मिकी
बरौली- ठाकुर जयवीर सिंह
अतरौली- संदीप सिंह
छर्रा- रविंद्र पाल सिंह
कोल- अनिल पराशर
इगलास- राजकुमार सहयोगी
छाता- चौधरी लक्ष्मी नारायण
मांट- राजेश चौधरी
गोवर्धन- ठाकुर मेघश्याम सिंह
मथुरा- श्रीकांत शर्मा
बलदेव- पूरन प्रकाश जाटव
एत्मादपुर- डॉ. धर्मपाल सिंह
आगरा कैंट(एससी)- जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्याय
आगरा उत्तरी- पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा देहात- बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल
खेरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा
फतेहाबाद- छोटेलाल वर्मा
बाह- रानी पक्षालिका

दूसरे चरण के प्रत्याशी
बेहट- नरेश सैनी
नकुड़- महेश चौधरी
सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर
सहारनपुर- जगपाल सिंह
देवबंद- बृजेश सिंह रावत
रामपुर मनिहारन- देवेंद्र निम
गंगोह- श्री कीरत सिंह गुर्जर
नजीबाबाद- कुंवर भारतेंदु सिंह
नगीना- डॉ. यशवंत
बरहापुर- सुशांत सिंह
धामपुर- अशोक कुमार राणा
नहटौर- ओमकुमार
बिजनौर- सूची मौसम चौधरी
चांदपुर- कमलेश सैनी
नूरपुर- सीपी सिंह
कांठ- राजेश कुमार चुन्नू
मुरादाबाद देहात- कृष्णकांत मिश्रा
मुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ता
कुंदरकी- कमल प्रतापति
बिलारी- परमेश्वर लाल सैनी
चंदौसी- गुलाबो देवी
असमौली- हरेंद्र सिंह रिंकू
संभल- राजेश सिंहल
चमरौआ- मोहन कुमार लोधी
बिलासपुर- बलदेव सिंह औलख
रामपुर – आकाश सक्सेना
मिलक (एससी)- राजबाला
धनौरा- राजीव तरारा
नौगांव सादत- देवेंद्र नागपाल
अमरोहा- राम सिंह सैनी
हसनपुर- महेंद्र सिंह खडगवंशी
गुन्नौर- अजीत कुमार (राजू यादव)
बिसौली (एससी)- कुशाग्र सागर
सहसवान- डीके भारद्वाज
बिल्सी- हरीश शाक्य
बदायूं- महेश गुप्ता
शेखपुर- धर्मेंद्र शाक्य
दातागंज- राजीव सिंह (बब्बू भईया)
मीरगंज- डॉ. डीसी वर्मा
नवाबगंज- एमपी आर्या गंगवार
फरीदपुर (एससी)- श्याम बिहारी लाल
बिथरी चैनपुर- राघवेंद्र शर्मा
बरेली- डॉ. अरुन सक्सेना
बरेली कैंट- संजीव अग्रवाल
आंवला- धर्मपाल सिंह
कटरा- वीर विक्रम सिंह
पुवायां- चेतराम पासी
शाहजहांपुर- सुरेश खन्ना

इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘’योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है. बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं. मैं कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है. आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं. जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा है.’’