DM धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।

12 Jun, 2023
Head office
Share on :

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर दिनांक 21 जून,2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।


जिलाधिकारी को बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार वर्मा ने आगामी दिनांक 21 जून,2023 को ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर जिला प्रशासन, गंगासभा एवं डीपीएस के संयुक्त तत्वावधान में, हरकीपैड़ी पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ नागरिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।


DM धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का समय सभी स्थलों पर प्रातः काल 07.00-08.00 बजे तक रहेगा व कॉमन योगा प्रोटोकॉल का आयोजन प्रातःकाल 07.15-08.00 बजे के मध्य रहेगा।


बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जन-प्रतिनिधियों, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, मा0 विधायकगणों आदि को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि योग स्थल पर मा0 मुख्यमंत्री जी के योगाभ्यास कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की सुविधा/लाईव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल हेतु योग प्रशिक्षक की व्यवस्था कर ली गयी है।


जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर वे साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि योग दिवस के दिन चिकित्सा सुविधा-ओआरएस, चिकित्सक आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में जो भी तैयारियां करनी हैं, उसकी तैयारी अभी से करना सुनिश्चित करें तथा ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आगामी दिनांक 21 जून,2023 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ब्रजेश तिवारी, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, डीईएसटीओ नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

News
More stories
Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन,श्रद्धालुओं की सांस अटक गई।