आम तौर पर हल्दी हर घर की रसोई का एक हिस्सा है।जो हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों पाये जाते हैं। इसलिए हल्दी हमारे शरीर के लिए अमृत के समान है।
इन प्रयोगों से परेशानियाँ होंगी दूर
जब हमारे किसी भी कारण से शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लग जाती है। चोट शरीर के बाहरी या अंदरूनी हिस्से में हो तो हल्दी को दुध में मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलता है। क्योंकि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होता है। जिसके कारण वो बैक्टीरिया को पनपने ही नहीं देता और हमारी चोट जल्द ही ठीक हो जाती है। और हल्दी वाले दूध से हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में अगर दर्द की शिकायत होती है। तो वो भी जल्द ही दूर हो जाती है।
*हल्दी वाला दूध पीने से हमारी त्वचा साफ, स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती हैं। क्योंकि एंटीसेप्टिक और एनटी बैक्टीरियल होने के कारण हमारे त्वचा से सम्बंधित रोग दूर हो जाते हैं। जैसे- इनफैकशन, खुजली, कील-मुंहासे आदि।
*जुकाम होने पर भी अगर हल्दी मिलाकर गर्म दूध का सेवन करते हैं तो हमारे फेफड़ों में जमा हुआ कफ भी जल्द बाहर निकल जाता है। और हम शीघ्र ही स्वस्थ हो जाते है।
*हल्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का गुण होता है। और दूध में कैल्शियम होता है। जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती है। और हड्डियों की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। और आस्टियोपोरोसिस में भी कमी आती है।
*हल्दी वाला दूध हमारे पाचन तंत्र की गड़बड़ को भी ठीक करता है।पेट में अल्सर, डायरिया,अपच, कोलाइटिस और बवासीर जैसी बिमारी हल्दी मिलाकर दूध पीने से खत्म हो जाती है।
*हल्दी गठिया-बाय,जकड़न को भी दूर करती है। और हमारे जोड़ों की मांसपेशियों को भी लचीला बनाता है।
*हल्दी वाला दूध पीने से ब्लड शुगर कम करने में काफी मदद मिलती है। हल्दी वाले दूध में एंटी माइक्रो बैक्टीरियल गुण दमा,साइनस,कफ से तुरन्त राहत मिलती है। जिससे सांस की तकलीफ़ में भी हमें तुरन्त आराम मिलता है।
*हल्दी मिलाकर गर्म दूध पीना वायु में उपलब्ध वायरल संक्रमण को रोकने का एक बेहतर विकल्प है।जो हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमण से बचाता है।
हल्दी के विषय में ये जानकारी आपको कैसी लगी इसके लिए हमें अपने सुझाव अवश्य दें। ताकि हम अपनी अगली पोस्ट और बेहतर कर सकें।