समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण, सुपौल को CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात

10 Mar, 2026
Head office
Share on :

CM Nitish Samridhi Yatra Supaul: बिहार की सियासी गहमागहमी को छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू की है। CM नीतीश ने सुपौल को 569.36 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

‘समृद्धि यात्रा’ का तीसरा चरण

नीतीश कुमार 5 दिन में 10 जिलों का दौरा करेंगे। आज से उनकी ‘समृद्धि यात्रा’ का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जो 14 मार्च तक चलेगा। इस 5 दिवसीय दौरे का मुख्य केंद्र सीमांचल और कोसी का इलाका है। इस यात्रा के दौरान CM नीतीश कई जिलों में जाकर स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे और जनहित की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। 

CM Nitish Samridhi Yatra Supaul: 5 साल का विजन

सुपौल में सभा को संबोधित करते हुए CM नीतीश ने जाते-जाते आने वाले 5 साल का विजन बताया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। महिलाओं को रोजगार के लिए 2-2 लाख देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश ने पुरानी सरकार पर जमकर हमला बोला। CM ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं हुआ। वो गड़बड़ किए थे तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। 

क्या बोले नेता?

नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मैं चाहता हूं भले आप राज्यसभा चले जाइए, लेकिन बिहार और बिहार की जनता को कभी अपने से दूर मत समझिएगा। आपको बिहार सरकार से हमेशा मतलब रखना पड़ेगा। 

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही काम करेगा। नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे, वो हम लोगों के बीच में ही रहेंगे।  इधर, राज्यसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।