लाखों की साड़ी पहनकर अंबानी के फंक्शन में पहुंचीं ये एक्ट्रेसेस,इस एक्ट्रेसेस का स्टाइल रहा सबसे अलग

20 Sep, 2023
Head office
Share on :

Mukesh Ambani House: इस वक्त मुकेश अंबानी के घर हुए गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें बी-टाउन की हसीनाएं एक से बढ़कर एक साड़ी पहनकर पहुंचीं.

कुछ हीरोइनों ने इस मौके पर इंडियन लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया तो वहीं कुछ हीरोइनों इस मौके पर इतनी महंगी साड़ी पहनकर पहुंचीं कि उनका लुक देखते ही देखते चर्चा में आ गया. नीचे देखिए तस्वीरें….

आलिया भट्ट से लेकर दिशा पाटनी तक, कई एक्ट्रेसेस ने इस खास पार्टी के लिए साड़ी को चुना। पार्टी में इनका अंदाज इतना जुदा था कि ये स्टाइलिंग टिप्स देते हुए नजर आईं। अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेस ने भी पूजा के लिए साड़ी कैरी किया। 

अंबानी के गणपति पूजा सेलिब्रेशन में अनन्या पांडे रेड कलर की सीक्वेंस साड़ी में पहुंची।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर क्रीम कलर की साड़ी पहने पार्टी में पहुंची। लुक को सिंपल रखते हुए एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप अप्लाई किया।

आलिया भट्ट

पार्टी में आलिया भट्ट ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ शिरकत की। आलिया भी रेड कलर की साड़ी में नजर आई,  लेकिन उनके साड़ी और ब्लाउज का स्टाइल सबसे अलग रहा।

मौनी रॉय

मौनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी के साथ पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। 

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी पार्टी में थोड़ा ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी.

अंबानी की बहुएं

पार्टी में अंबानी बहुएं भी साड़ी लुक में दिखाई दीं। नीता अंबानी ने बड़ी बहू श्लोका मेहता और होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ कैमरे के लिए पोज किया। नीता अंबानी ग्रीन कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, श्लोका सिल्क और राधिका सिक्वेंस साड़ी में गॉर्जियस लग रही थीं।  

मानुषी छिल्लर

https://www.instagram.com/reel/CxYc_olS-60/?utm_source=ig_web_copy_link
Image


मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) भी इस मौके पर सज धजकर पहुंचीं. 

अथिया शेट्टी

https://www.instagram.com/reel/CxYXoZlq5NL/?utm_source=ig_web_copy_link

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी इस मौके पर रेड कलर की साड़ी पहने नजर आईं.

खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची थीं.

Mukesh Ambani के घर गणेश पूजा में सबसे महंगी साड़ी पहनकर पहुंची Kiara Advani, जानिए आलिया सहित बाकी अभिनेत्रियों ने क्या पहना!