बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आकंड़ा बड़ा, मामले पर मंत्री समीर महासेठ ने दिया बेतुका बयान

15 Dec, 2022
Deepa Rawat
Share on :

भारत के इन राज्य में शराब पीना ओर बेचना दोनों पर पाबन्दी है। गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, बिहार, उत्तराखंड के कुछ शहर में शराब बंदी है।

नई दिल्ली: बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 39 हो गया है। कल यह आंकड़ा महज 12 था। बता दें, कल 24 घंटे में ही जहरीली शराब पीकर 12 लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोगों ने एक ही दुकान से जहरीली शराब पी थी। इस मामले को लेकर महागठबंधन सरकार में मंत्री समीर महासेठ का एक बिना सिर पैर वाला एक बयान आया है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान कहा है, ‘खेलकूद से पावर बढ़ाओ – जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे।

ये भी पढ़े: भूखी, प्यासी थी महिला, दरिदों ने खाना देने के बदले बुझा डाली खुद की भूख और प्यास

कौन है बेतुका बयान देने वाले मंत्री समीर महासेठ?

समीर कुमार महासेठ बोले- अब सभी विकास योजनाओं पर होगा काम, लोगों को मिलेगा  फायदा | Bihar's new industry minister took over, Sameer Kumar Mahaseth said  - Now all development schemes will
समीर महासेठ

समीर महासेठ बिहार सरकार में उद्योग मंत्री हैं। वो मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता राजकुमार महासेठ भी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी थे। वो कई बार विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री भी बने थे। समीर महासेठ दूसरी बार विधायक बने हैं। सियासत से इतर वो व्यावसायिक घराने के रूप में एक व्यवसायी के रूप में पहचाने जाते हैं। इसके पहले साल 2003 से 2009 तक वो एमएलसी भी रहे। समीर महासेठ के रेस्टोरेंट, पार्टी हॉल और कई तरह के बिजनेस बिहार में हैं।

इन देशों में शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है

देश का एक ऐसा कॉलेज जहां लड़कियां लड़कों से ज्यादा पीती हैं शराब
File Photo

वर्तमान में, कई मुस्लिम बहुल देशों में अल्कोहल प्रतिबंधित है। अफगानिस्तान, ब्रूनेई दारुस्सलाम, डिजीबाउटी, ईरान, कुवैत, लीबिया, मॉरिटैनिया, सऊदी अरब, सोमालिया, सूडान और शारजाह में शराब पर पूर्णत: प्रतिबंध है। वहीं कुछ देशों में आंशिक प्रतिबंध की भी स्थिति है।बहरीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, कतर, यूएई में शराब प्रतिबंधित है, लेकिन गैर मुस्लिमों के लिए नहीं। इसी तरह, इंडोनेशिया के सिर्फ आसेह में पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन बाकी जगह गैर मुस्लिमों के लिए प्रतिबंध नहीं है। मालदीव में लाइसेंसी दुकानों से विदेशियों के लिए शराब कानूनी है।

भारत में शराब पर कहां- कहां पांबदी है?

General Knowledge Liquor Policy Rules Delhi Liquor License | Liquor Policy:  शराब का ठेका कैसे मिलता है? इसके लिए किन नियमों से गुजरना पड़ता है
File Photo

भारत के इन राज्य में शराब पीना ओर बेचना दोनों पर पाबन्दी है। गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, बिहार, उत्तराखंड के कुछ शहर में शराब बंदी है। यदि कोई शराब पीते हुए पकड़ा जाता है। तब उसे जेल और फाइन देना दोनों तय है।

शराब प्रतिबंध का मतलब क्या होता है?

दुनिया के कई देशों में अल्कोहल पर व्यापक प्रतिबंध हैं। इसका मतलब यह होता है कि इन देशों में शराब बेचना और पीना ही नहीं बल्कि शराब उत्पादन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट आदि भी प्रतिबंधित है। यह पूर्ण प्रतिबंध होता है, जैसा कि भारत के गुजरात, बिहार और नागालैंड राज्यों में शराब बिक्री, उत्पादन और सेवन प्रतिबंधित है।

इस देश में सबसे अधिक शराब पी जाती है

How to quit alcohol Reduce the habit of drinking liquor in these four ways  know everything | शराब की लत कम करने के लिए आजमाएं ये 4 तरीके... इनमें से 2  उपाय
File Photo

दुनिया में सबसे ज्यादा शराब पीने वाले लोग यूरोपीय देश बेलारूस के हैं। वहां पर हर साल औसतन लगभग 178 वाइन की बोतल या 17.5 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से खपत है। यह आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा है क्योंकि अगर बेलारूस की पूरी आबादी देखें तो 2020 में यह लगभग 94 लाख थी।

भारत में इन राज्यों में शराब सबसे अधिक पी जाती है

 शराब पीने के शौकीनों के मामले में अरुणाचल प्रदेश (52.6 प्रतिशत), तेलंगाना (43 प्रतिशत), सिक्किम (39.9 प्रतिशत) टॉप पर हैं।

पूरी दुनियो में शराब पीने से हर साल कितने लोगों की मौत होती है ?

2019 में शराब के चलते 78,927 लोगों की मौत हुई थी। 2020 में ये आंकड़ा 99,017 तक पहुंच गया था।

भारत में शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा

Bihar News: बिहार में जहरीली शराब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हुआ, हिरासत  में 5 लोग
File Photo

साल 2016 से 2022 के बीच, भारत में 6 हजार 172 लोगों की मौत अवैध और नकली शराब पीने से हुई है। सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में 1054, 2017 में 1510, 2018 में 1365, 2019 में 1296 और 2020 में 947 लोगों की मौत हुई।

Edit By Deshhit News

News
More stories
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ओ.एन.जी.सी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया!