एसपी संतोष कुमार ने जिले में वीआईपी मूवमेंट और थर्टी फर्स्ट के पहले पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अफसरों के साथ ही सभी थानेदारों को होटल और ढाबे में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए सरप्राइज चेकिंग करने कहा है। ताकि, किसी जगह अप्रिय घटना न हो।
एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सोमवार को शहर के साथ ही जिले के 76 होटल, लॉज और ढाबों की जांच कराई गई। जांच के दौरान होटल और लॉज में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाकर मुसाफिरी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने होटल और लॉज में ठहरे लोगों की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।