एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर नन्हीं परी आई है. एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है. स्वरा ने अपनी बेटी और पति फहाद अहमद के साथ सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है. तो जानिए एक्ट्रेस ने आखिर क्या नाम रखा है बेटी का I
Swara Bhasker Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के घर खुशखबरी आई है। दोनों अब माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी घोषणा स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर की। अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर कीं हैं।
स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची ‘राबिया’ का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी हैं और प्रसन्न मन से आपके प्यार के लिए धन्यवाद देते हैं। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।”
क्या नाम रखा बेटी का एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बेटी संग पहली तस्वीरों के साथ ही स्वरा और फहद ने बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है। स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा है जो वाकई बेहद खूबसूरत है। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे फहाद राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीरें अस्पताल की हैं, जिनमें स्वरा बेड पर लेटी हुई हैं और बच्ची को सीने से लगा रखा है। फैंस यह खुशखबरी सुन कपल को खूब बधाई दे रहे हैं।
Written By : Deepa Rawat
TAGS : Bollywood, Swara Bhasker Baby, Swara bhaskar ,