सोनभद्र: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत!

15 May, 2024
Head office
Share on :

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के हाथिनाला थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ये युवक अपनी बाइक पर सवार होकर रेणुकूट मार्ग से म्योरपुर की ओर जा रहे थे, जब एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही हाथिनाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Byte – चारु द्विवेदी(सीओ ओबरा)

सीओ ओबरा चारु द्विवेदी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी – शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथी नाला थाना से लगभग दो और आधा किलोमीटर दूर बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से संबंधित टैंकर और ड्राइवर को चोपन थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Tags : #सड़कहादसा #युवकोंकीमौत #सोनभद्र #हाथिनाला #टैंकर #बाइक #पुलिस #जांच

Report – Ganesh Kumar/ Sonbhadra