यूपी सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी-सागोबन्ध मार्ग पर आरटीआई कार्यकर्ता बांसदेव पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।
यूपी सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत
लीलासी- सागोबन्ध मार्ग पर आज को सुबह आईटीआई कार्यकर्ता पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने अपने निजी साधन से तत्काल म्योरपुर सीएचसी ले आया जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर सूत्रों की माने तो आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले का कारण वन विभाग में चल रहे भूमि विवाद है, इसके अलावा बार-बार शिकायत करने के कारण आरटीआई कार्यकर्ता पर इस प्रकार कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पड़ोसी है जिनसे किसी बात को लेकर झगड़ा हो है। तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है, युवक पर हमला करने वाले लोगों को पुलिस जल्द पकड़ कार्यवाही करेगी।
संभावित कारण:
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी- सागोबन्ध मार्ग पर आज को सुबह कुल्हाड़ी से आरटीआई कार्यकर्ता बॉस देव पुत्र कैलास पर हुए हमले को लेकर बताया गया कि सुबह बांसदेव टहलने गया था इसी दौरान पहले से घात लगाए रामेश्वर उर्फ लल्ला पुत्र लक्ष्मी ने बैठा था और बासदेव के ऊपर राम बृक्ष ने कुल्हाड़ी से वॉर फरार हो गया। सूत्रों की माने तो भूमि का विवाद था वन भूमि की जमीन है जिसपर कब्जा राजकुमारी पत्नी राम बृक्ष का कब्जा बताया जाता है। चूंकि बॉस देव आईटीआई कार्यकर्ता है जिसके नाते वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लिखता रहता है। जिस नाते विपक्षीयो को लगता है कि झगड़े की जड़ बॉस देव है जिस के कारण उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया।
लीलासी चौके क्षेत्र के लिलासी संगोबंध मार्ग पर हुए आरटीआई कार्यकर्ता पर हमले को लेकर सीएचसी अधीक्षक पी.एन सिंह ने बताया कि आज एक युवक के पैर में गम्भीर चोट आई थी जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। युवक को देखने से ऐसा प्रतीत होता है युवक पर किसी धार दार हथियार से हमला कर दिया गया है।
लीलासी संगोबांध मार्ग पर हुई घटना को लेकर घायल बांसदेव ने रामबृक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामवृक्ष ने अपने भाई से हमला करवाया है। बांसदेव ने यह भी आरोप लगाया कि रामवृक्ष वन भू माफिया है जो सरकारी जमीन कब्जा कर रहा है। हम लोग इसकी सूचना वन विभाग को देते है जिसके कारण वह मेरे ऊपर हमला करवाया है।
Report – Ganesh Kumar/ Sonbhadra