शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वर्ड ऑफ एरा! मरियम वेबस्टर डिक्शनरी का कहना है कि वे इस शब्द (‘डूमसर्फिंग’ के साथ) के बढ़ते उपयोग को देख रहे हैं. मुख्य रूप से नकारात्मक समाचारों की खपत बढ़ने से राजनीतिक अवसाद के अलावा मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने कठिन अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल के लिए जाने जाते रहे हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने अंग्रेजी भाषा के ज्ञान से लोग हर बार कुछ न कुछ लोगों को सीखाने की कोशिश और अवगत कराते रहते हैं. वहीं थरूर की समृद्ध शब्दावली लोगों का मनोरंजन करने में भी सफल हो जाते हैं. अपने एक हालिया ट्विटर पोस्ट में उन्होंने एक हेडक्रैचर (headscratcher) शेयर करके इसकी एक झलक दी.
थरूर के पिटारे से निकला एक और शब्द
थरूर का ‘वर्ड ऑफ एरा’ है ‘डूमस्क्रॉलिंग’ (doomscrolling). इसका मतलब है, बुरी खबरों के माध्यम से लगातार स्क्रॉल करने की प्रवृत्ति, भले ही यह दुखद या निराशाजनक हो. शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वर्ड ऑफ एरा! मरियम वेबस्टर डिक्शनरी का कहना है कि वे इस शब्द (‘डूमसर्फिंग’ के साथ) के बढ़ते उपयोग को देख रहे हैं. मुख्य रूप से नकारात्मक समाचारों की खपत बढ़ने से राजनीतिक अवसाद के अलावा मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं.’ साथ ही शशि थरूर ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिस पर लिखा था…’डूमस्क्रॉलिंग’. शशि थरूर ने इस ट्वीट के जरिए उनके इस ‘वर्ड ऑफ एरा’ का उच्चारण और अर्थ भी बताया.
लोगों ने ली चुटकी
जब हम खबर लिख रहे तब तक थरूर के इस पोस्ट पर लोग 644 से अधिक लाइक और 118 से अधिक रीट्वीट कर चुके हैं. ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘हमें नया शब्द देने के लिए धन्यवाद सर जी’. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘पिछले कुछ वर्षों में, वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के बीच, सशस्त्र संघर्षों में वृद्धि और आर्थिक संकट में वृद्धि के बीच डूम-स्क्रॉलिंग तेजी से बढ़ी है’.
और यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने शिमला में गरीब कल्याण सम्मलेन में किया प्रतिभाग, राज्यों के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद
इससे पहले भी शशि थरूर ने अपन शब्दकोश खोला
शशि थरूर ने रेल मंत्रालय पर कटाक्ष कर अंग्रेजी के ‘क्यूमोडोकुनक्वीज’ शब्द का उपयोग करते हुए रेलवे पर किसी भी तरह से कमाई करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट दोबारा लागू करने की मांग की है और साथ ही मंत्रालय पर ‘क्यूमोडोकुनक्वीज’ शब्द के जरिए कटाक्ष भी किया. इस शब्द का अर्थ ‘किसी भी संभव तरीके से पैसा कमाना होता है.
‘क्यूमोडोकुनक्वीज‘ शब्द का अर्थ लोग पूछ रहे
वहीं दूसरी ओर शशि थरूर द्वारा रेल मंत्रालय पर किए गए कटाक्ष में ‘क्यूमोडोकुनक्वीज’ शब्द का अर्थ लोग पूछने लगे हैं. शशि थरूर समय-समय पर लोगों का अंग्रेजी शब्दकोश ज्ञान बढ़ाते रहते हैं. एक बार फिर से उन्होंने एक नया शब्द सिखाया है.