Shashi Tharoor In London: लंदन में महिला साहित्यकार के साथ ‘स्ट्रॉबेरी’ खाते दिखे कांग्रेस के समझदार नेता शशि थरूर, यूजर्स ने लिखा-आग लगे बस्ती में, नेता अपनी……..

13 Jun, 2022
Deepa Rawat
Share on :
Shashi Tharoor With Geetanjali Shree

देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच शशि थरूर ने महिला साहित्यकार गीतांजलि श्री के साथ फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को थरूर ने ट्विटर पर करीब दो घंटे पहले पोस्ट किया है। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। 

नई दिल्ली: एक तरफ नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर लंदन में बैठे हैं। 

उन्होंने ट्विटर पर एक महिला साहित्यकार के साथ फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वह महिला साहित्यकार गीतांजलि श्री के साथ ‘स्ट्रॉबेरी’ के साथ दिख रहे हैं। इस फोटो को थरूर ने करीब दो घंटे पहले पोस्ट किया है। दरअसल, वह जयपुर लिक्ट्रेचर फेस्टिवल में शिरकत करने लंदन पहुंचे थे।

यूजर्स ने जमकर किया Troll


फोटो पोस्ट करने के बाद शशि थरूर को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘वहां कांग्रेस लात-घूंसे खा रही है, यहां हमारा भाई अलग ही मस्ती में है’। वहीं दूसरे यूजर ने शशि थरूर से पूछा है, आप नहीं गए दिल्ली? तो आदित्य ओझा ने लिखा है, ‘आग लगे बस्ती में, शशि थरूर मस्ती में!’

ट्रोल होने के बाद थरूर का आया पोस्ट

ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद शशि थरूर ने एक और पोस्ट की। उन्होंने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा, एक राजनीतिक दल के सांसदों के धरने के लिए पुलिस का बंदोबस्त ऐसा है, जैसे वे दंगाई हों। क्या दिल्ली पुलिस के पास और कोई काम नहीं बचा है या फिर गृहमंत्री को लगता है कि पुलिस वाले नागरिकों के लिए नहीं सिर्फ सांसदों के लिए हैं। 

News
More stories
National Herald Case: आखिर क्या है नेशनल हेराल्ड का मामला, जिसमें सोनिया और राहुल गांधी को जाना पड़ सकता है जेल जानिए ?
%d bloggers like this: