34 वोटो से रेखा गुप्ता को हराकर दिल्ली की नई मेयर बनी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय।

22 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

दिल्ली: आखिरकार आज यानि बुधवार को दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर चुनr गई हैं, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 34 वोटो से हराकर मेयर की गद्दी अपने नाम कर ली है। बता दें, दिल्ली की नई मेयर को 150 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले।

ये भी पढ़े: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल तथा अन्य पदाधिकारियों से की मुलाकात।

15 साल बाद बीजेपी को एमसीडी की गद्दी से हटाकर खुद कुर्सी पर बैठी थी आप

15 साल सत्ता में रहने के बाद एमसीडी से BJP का सफाया तय, केजरीवाल बोले - बस  परसों का कीजिए इंतजार

बता दें, दिल्ली एमसीडी 2022, नवबंर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 सालों से एमसीडी की गद्दी पर राज कर रही बीजेपी को सत्ता से हटाया था। आप ने 250 में से 134 सीटों पर जीत कर सियासत अपने नाम की थी। वहीं, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

क्या होता है मेयर का मतलब ?

Who is Shelly Oberoi AAP first mayor in Delhi complete profile - Who is  Shelly Oberoi : कौन हैं दिल्ली में AAP की पहली मेयर? शैली ओबरॉय के बारे में  जानें सब कुछ

मेयर दिल्ली नगर निगम का प्रमुख होता है, जो लोकल गर्वनमेंट बॉडी है। मेयर का काम निगम से जुड़ी मीटिंग करना, निगम का एजेंडा सेट करना और निगम के कार्यों के लिए दिशा निर्देश तैयार करना और पार्षदों को निर्देश देने का होता है। इन कार्यों में विकास कार्य करवाना, उनके लिए प्रोजेक्ट बनाना और शहर के इंफ्रास्टक्चर से लेकर पब्लिक हेल्थ, सफाई आदि पर काम करना होता है। इसके साथ ही मेयर निगम का अलग अलग जगह प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम को मिलने वाले मोटे बजट का विभाजन भी दिल्ली के मेयर की ओर से किया जाता है।

कितना होता है मेयर का कार्यकाल?

मेयर का वेतन

देश के सभी केंद्रशासित प्रदेशों में मेयर का कार्यकाल एक साल का ही होता है। 2005 में तत्कालीन मनोनीत पार्षद केएस राजू की अध्यक्षता में गठित एक लीगल कमेटी ने मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार किया था। 2006 में यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया, जिस पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है।

कितना होता है मेयर का वेतन?

नगर निगम के सर्वोच्च पद पर बैठने के लिए व्यक्ति की आयु 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। व्यक्ति कम से कम दसवीं तक पढ़ा होना चाहिए। वहीं, मेयर की सैलरी की बात करें तो उनका वेतन 30 हजार रूपए महीना होता है लेकिन ये राज्यों के हिसाब से कम या अधिक हो सकता है।

AAM ADMI PARTY, aam admi party ki pratiyashi shaili oberoi banni delhi ki nayi meyor, delhi ka mayor kon hai, deshhit news, kon banna delhi ka naya meyor, Kon hai delhi ki nayi meyor, MCD Mayor Election, Rekha Gupta, rekha gupta ko hrakar shaili oberoi banni delhi ki nayi mayor, Shaili Oberoi, Shaili Oberoi banni delhi ke nayi mayor

Edit By Deshhit News