Amit Shah TMC Charge Sheet: गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी किया। शाह ने कहा, ‘इसमें TMC के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।

विक्टिम कार्ड की राजनीति
शाह ने कहा, ‘ममता ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, तो कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं।

TMC का आरोप पत्र
बता दे कि, मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लग गई थी। उधर, TMC ने भी BJP के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। इसमें BJP शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। TMC की महुआ मोइत्रा ने मणिपुर में जातीय हिंसा पर शाह से जवाब मांगा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले 3 सालों से खून बहा रहा है। BJP बंगाल में अपने नफरत भरे असम-शैली के नजरबंदी शिविर मॉडल को लाने के लिए बंगाली और बांग्लादेशियों के बीच की लाइन को धुंधला करना चाहती है।
BJP का वादा
अमित शाह ने कहा कि 6 मई को पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनेगी और 45 दिन में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जो भूमि उपलब्ध करानी है, वह भारत सरकार को बंगाल की ऱझ सरकार उपलब्ध करा देगी और हम घुसपैठ को रोकेंगे। यह चुनाव शांति के भरोसे का है। सम्मान की जिंदगी की गारंटी है। मुफ्त इलाज का है। पक्के घर के अधिकार, मुफ्त बिजली हर गरीब तक पहुंचाने का, युवाओं के उज्जवल भविष्य का चुनाव है। साथ ही घुसपैठियों से मुक्त एक बंगाली समाज की रचना के भरोसे का चुनाव है।
दीदी का आरोप
इधर CM ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्धमान जिले के खनन शहर की रैली में कहा, बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश में BJP पूरे देश में सत्ता खो देगी। चुनाव आयोग पर भगवा पार्टी के इशारे पर मतदाता सूची के SIR में वोटर्स के नाम हटाने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, “लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए, लेकिन BJP सारी हदें पार कर रही है।