Sarangpur : खेतों में दिखा तेंदुआ, दहशत में किसान

16 Jan, 2024
Head office
Share on :

रामगढ : मध्यप्रदेश के सारंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके बाद से जिन किसानों के आसपास खेत-खलिहान है, उनमें दहशत का माहौल है। वे वहां जाने से भी डर रहे हैं। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सारंगपुर के बाईपास रोड पर स्थित रफीक पटेल के खेत पर देर रात एक तेंदुए को देखा गया है। इसका वीडियो भी मोबाइल में कैद किया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग आठ दिन से सारंगपुर की उप-जेल से लेकर कच्ची खेड़ी जटपुरा सारंगपुर बाईपास पर तेंदुआ लगातार विचरण कर रहा है।

तेंदुए की दहशत से किसान अपनी फसलों के लिए अपने खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई। इसके बावजूद अब तक किसी ने कोई एक्शन नहीं लिया है। देर रात आदमखोर तेंदुए की दहाड़ भी काफी लोगों ने सुनी। उसकी दहशत से अपने-अपने घरों में कैद हो गए। कालीसिंध नदी से लेकर सारंगपुर एवं आसपास के गांव में आदमखोर तेंदुए ने दहशत का माहौल उत्पन्न कर रखा है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

News
More stories
Indore : स्वामी नारायण आश्रम की यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे बाद पाया काबू
%d bloggers like this: