रूड़की: प्रियंका गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

13 Apr, 2024
Head office
Share on :

रूडकी के डीएवी कालेज के मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है। नौजवान बेरोजगार हुआ है। भाजपा में पेपर लीक होते है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव आपका और देश का भविष्य तय करेगा। भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी का नुकसान आज तक जनता झेल रही है।

भाजपा ने बड़े पूंजीपतियों के 16 हजार करोड रुपए लोन माफ किये लेकिन किसान का कर्ज माफ नही होता है। कर्ज के कारण किसान आत्महत्या कर रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि उनके साथ जो अत्याचार हुआ उनके हत्यारो को कौन संरक्षण दे रहा है।

मोदी जी नारी शक्ति की बात करते हैं लेकिन नारियों पर ही अत्याचार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार आने पर सभी सामान जीएसटी मुक्त करेंगे। पचास प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिलवाएंगे। एक लाख रूपए सालाना महिलाओ को मिलेगे।

परिवारवाद पर बोलते हुए कहा कि मेरे परिवार का 30 साल से कौन सा सदस्य सत्ता में रहा है जो लोग परिवारवाद की बात करते है। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए हजारों लोग जनसभा में उपस्थित हुए।

रिपोर्ट : सीमा कश्यप

News
More stories
दिल्ली में लूटपाट के इरादे से हुई हत्या का खुलासा, 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी गिरफ्तार!