रोहिणी दिल्ली: 50 स्नैचिंग का शातिर आरोपी गिरफ्तार, 20 वारदातें सुलझीं!

12 Apr, 2024
Head office
Share on :

रोहिणी, दिल्ली: रोहिणी साउथ थाना पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है जो चोरी की स्कूटी पर सवार होकर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने दिल्ली में 50 से अधिक स्नैचिंग की वारदातें कर अपराध का अर्धशतक पूरा कर लिया था।

डीसीपी गुरु इकबाल सिंह सिद्धू के अनुसार, आरोपी की पहचान बुधविहार निवासी विनय ऊर्फ राहुल ऊर्फ कबाड़ी के रूप में हुई है। यह आरोपी विजय विहार थाने का घोषित अपराधी है और पहले से 40 अपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

एसएचओ रोहिणी अर्जुन सिंह ने इलाके में बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत आरोपी को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 चोरी की स्कूटी, 1 बाइक और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। विनय की निशानदेही पर पुलिस ने 20 चोरी और स्नैचिंग की वारदातें सुलझाने का भी दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपी पर पहले से 40 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है और इससे इलाके के लोगों में राहत की भावना है।

रोनित मोर्या दिल्ली