“राबर्ट्सगंज और दुद्धी: नामांकन दाखिल करने की रेस में राजनीतिक पार्टियाँ”

14 May, 2024
Head office
Share on :

राबर्ट्सगंज लोक सभा सुरक्षित सीट के लिए, सपा, अपनादल (s) और अन्य राजनीतिक पार्टियों के 9 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान, जिला प्रशासन ने नामांकन की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट, दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए, भाजपा के अलावा पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। आपको बता दें कि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सुरक्षित 80 से भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया।

भाजपा और अपना दल (एस) के गठबंधन कार्यकर्ताओं ने आज नामांकन दाखिल किया। इस दौरान, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और अपना दल एस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी रिंकी कोल के नामांकन में अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल, मंत्री दयाशंकर दयाल, मंत्री संजीव गॉड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, लोकसभा जिला प्रभारी अमरेश पटेल, राज्यसभा सांसद राम सकल, अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा और सैकड़ों गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा पार्टी कार्यालय से भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर नामांकन किया।

Byte_ रिंकी कोल( लोक सभा प्रत्याशी अपना दल एस)
Byte_ अशीष पटेल (कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस)

कैबिनेट मंत्री और अपना दल एस के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल से ब्राह्मण ठाकुर के बिगड़े बोल को लेकर प्रश्न किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए बात को घुमा दिया। इसी दौरान, परिवारवाद पर उठे सवालों का जवाब देते हुए भी वे जनता के विकास वाली पार्टी भाजपा और अपना दल पार्टी बढ़कर जवाब देते दिखे। नामांकन सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अन्य है, मतदाता प्रत्याशी को नरेंद्र मोदी मानकर मतदान कर रहा है। एक एक मत 2047 के विकसित भारत का संकल्प है। 80 लोकसभा और विधानसभा दुद्धी में ऐतिहासिक विजय होगी, लाखों वोट से प्रत्याशी जीतेंगे।

Byte_ मुनिया देवी(लोक सभा प्रत्याशी सपा)
Tags : #राबर्ट्सगंज #लोकसभा #नामांकन #विधानसभा #उपचुनाव #भाजपा #अपनादल #सपा #चुनाव2024

Report – Ganesh Kumar/ Sonbhadra

News
More stories
दिल्ली में राजनीतिक उथल-पुथल: स्वाति मालीवाल के साथ घटना पर विवाद