दिल्ली के राज निवास लाइन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आवास आवंटित किया गया जहां आज मुख्यमंत्री आवास में हवन यज्ञ करके जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया जहां हवन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनका पूरा परिवार भी शामिल हुआ
वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उपस्थित हुए वही दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री भी हवन यज्ञ में शामिल हुए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
वही मीडिया से बात करते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा मैं आज मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं मुख्यमंत्री आवास में यह जन सेवा केंद्र उनकी सोच को दर्शाता है और दिखता है कि वह दिल्ली की जनता के प्रति सदैव समर्पित है और बहुत ही ज्यादा गंभीर हैं और आने वाले समय में दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान भी निकल जाएंगे और उनकी तकलीफ का समाधान भी इसी आवाज से निकलेगा यह एक साधारण सा आवास है जिसे कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है वही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए I