Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई। दोनों अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। शादी में बॉलीवुड और राजनीति की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन सबसे ज्यादा जिसकी उम्मीद थी वो है जो शादी में नहीं आई। अब फैंस को ये बात खल रही है कि आखिर क्यों वह अपनी बहन की शादी में ही नहीं पहुंच पाई।
वहीं अब प्रियंका की मां यानी परिणीति चोपड़ा की ताईजी मधु चोपड़ा ने एक्ट्रेस के ना आने का कारण बताया है.
जब फोटोग्राफर्स ने मधु से पूछा कि प्रियंका शादी में क्यों नहीं आईं तो उन्होंने कहा, ‘वो काम कर रही है.’ भले ही प्रियंका और उनका परिवार शादी के फंक्शन्स में नहीं पहुंच पाया, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा शुक्रवार को उदयपुर पहुंची थीं और शादी के सभी इवेंट्स का हिस्सा रहीं.
जानकारी के मुताबिक, जहां निक जोनस के विदेश में कुछ कॉन्सर्ट थे जिसे वो कैंसिल नहीं कर सकते थे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कुछ वर्क कमिटमेंट्स थी इस वजह से वह अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाईं।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा कपल को आशीर्वाद देने के लिए शादी में शामिल हुईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी शेयर की। शादी के बाद उन्हें पैपराजी से एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उनसे पूछा कि, प्रियंका चोपड़ा शादी में क्यों नहीं तो उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, ‘वह कुछ काम की वजह बिजी हैं।
अब ये वीडियो काफी चर्चा में हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस दंग रह गए।

अब इस फोटो के वायरल होने के बाद से फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका का ये कौन सा बिजी काम है। वह अगर चाहती तो शादी में शामिल हो सकती थीं। लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की। इससे पहले दिल्ली में परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा शामिल हुईं थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वह शादी में भी आएंगी लेकिन वह नहीं आईं।

बता दें कि, उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की पंजाबी रीति-रिवाज से शादी हुई। फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों से बेसब्री से इंतजार था अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की फोटोज शेयर की। जिसमें वह अपने दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Tags : Bollywood , Parineeti raghav wedding, प्रियंका चोपड़ा
Wriiten By : Deepa Rawat