प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता से उनके सभी भक्तों के लिए आशीर्वाद देने की कामना की।
नई दिल्ली : PM मोदी ने देवी की प्रार्थना (स्तुति) का पाठ भी साझा किया, उन्होंने अपनी एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा; “नवरात्रि में आज ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता की विशेष पूजा होती है। देवी मां आप सभी उपासकों को नवचेतना एवं नवसृजन का आशीर्वाद दें, यही कामना है।”
स्वास्थ्य, धन और समृद्धि के लिए आज देशभर में स्कंदमाता की पूजा होती है
शारदीय नवरात्रि का आज पांचवां दिन है। इस दिन भक्त देवी स्कंदमाता की पूजा करते हैं। वे देवी दुर्गा का पांचवां स्वरूप हैं। देवी स्कंदमाता करुणा, मातृत्व और प्रेम से भरी भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस दिन, भक्त नकारात्मक विचारों को दूर करने और स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए मां के इस अवतार की पूजा करते हैं।

स्कंदमाता पूजा का महत्व
अगर आप जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो आपको मां के पांचवे स्वरूप यानि मां स्कंदमाता की पूजा जरूर करनी चाहिए। मां स्कंदमाता (Skandamata) मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं।
मां का स्वरूप
स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं, इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं। मां स्कंदमाता कमल के आसान पर विराजमान हैं। ऐसा माना जाता है कि स्कंदमाता अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न होती है। साथ ही माना गया है कि मैया की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मां स्कंदमाता पूजा विधि- Skandamata Pujan Vidhi:
नवरात्रि के पांचवें दिन स्नान आदि से निवृत होकर, पीले रंगे के कपड़े पहनकर स्कंदमाता का स्मरण करें। इसके बाद स्कंदमाता को अक्षत्, धूप, गंध, पुष्प चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से भगवान कार्तिकेय भी प्रसन्न होते हैं। इसके बाद मां को बताशा, पान, सुपारी, लौंग का जोड़ा, किशमिश, कमलगट्टा, कपूर, गूगल, इलायची आदि चढ़ाएं। फिर स्कंदमाता की आरती करें.
मां स्कंदमाता मंत्र- Skandamata Mantra
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
Written By : Deepa Rawat
TAGS : Skandamata Mantra, Skandamata Pujan Vidhi, Skandamata,
Prime Minister Narendra Modi