प्रधानमंत्री ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाई दी

20 Oct, 2023
Head office
Share on :
Indian cricket team Cricket World Cup.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की है।

क्या बोले पीएम मोदी?

बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में शानदार फॉर्म में है और उसने बांग्लादेश को करारी शिकस्त देकर अपना विजयी क्रम बरकरार रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम को बधाई देते हुए लिखा- “एक बार फिर एक और असाधारण मैच! बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत पर हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। विश्व कप के दौरान हमारी टीम शानदार फॉर्म में है। अगले मैच के लिए टीम को शुभकामनाएं।”

कोहली का शानदार प्रदर्शन

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत ने कल रात पुणे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की, बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 41 ओवर और 3 गेंदों में ही हासिल कर लिया, भारत की ओर से विराट कोहली ने 97 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए, इस तरह कोहली, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों में 26 हजार रनों के साथ सबसे तेज गति से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, शुभमन गिल ने 53 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन बनाए।