राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज

19 Jun, 2025
Head office
Share on :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राजधानी देहरादून में आज शाम को पहुंच रहीं हैं। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


सुरक्षा को पुख्ता करने और अधिकारियों को उनकी ड्यूटी निर्धारित करने के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा की भी समीक्षा की गई।
राष्ट्रपति 19 जून से 21 जून तक देहरादून में रहेंगी।

आज 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति 20 जून को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी। खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति आशियाना को आम जनता के लिए खोलेंगी। राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी।

20 जून को राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी। इसी दिन वह राजभवन नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी करेंगी। इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

News
More stories
विधायक पोरी ने कल्जीखाल ब्लॉक के दो सड़क मार्गों का आलोकार्पण तथा एक सड़क मार्ग का किया शिलान्यास !