मेष,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को होगी सौभाग्य की प्राप्ति। जानिए बाकी राशियों का कैसा बीतेगा आज का दिन.

29 Aug, 2023
Deepa Rawat
Share on :

मेष राशिफल (Mesh Rashifal): आज का पूरा दिन आप प्रेम में खोये रहंगे।इस समय यात्रा करने के लिए अच्छा समय है।आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर आपका मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है। आपको आज धन लाभ हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे।इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- सफेद और हल्का नीला

उपाय :- अपने पास चाँदी रखने से हर कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal): आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। आज आपका उधार दिया पैसा आपको वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।आपको यात्रा करने का शुभ समय नजर आ रहा है।

शुभ अंक :- 4 और 7

शुभ रंग :- नारंगी

उपाय: शिव मंदिर में दूध चढाने से लाभ होगा ।

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal): आज आप स्वम को रोमांटिक और आनंददायक महसूस करेंगे। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- हरा

उपाय :- आज आपको भगवान विष्णु की आराधना करना अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल(Karka Rashifal): परिवार के साथ आज आपके संबंद शुभ रहेंगे। मानसिक मज़बूती को बढ़ाने के लिए ध्यान और योग कारगर साबित होंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :- हरा और पीला

उपाय :- आज आप भगवान शंकर के मंदिर में दूध चढ़ने से लाभ होगा

सिंह राशिफल( Singh Rashifal): आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- सफेद और नीला

उपाय :- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

कन्या राशिफल(Kanya Rashifal): आज आपको यात्रा करने के लिए शुभ समय है।यह समय करियर में उन्नति के लिए उचित समय है। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा।आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है।

शुभ अंक :- 5

शुभ रंग :- लाल और हरा

उपाय :- आज आप को शनि मंदिर में भगवान शनि की उपासना करना शुभ होगा।

तुला राशिफल(Tula Rashifal): आज का दिन आपके जीवन में प्रेम के सकारात्मक परिणाम के योग बन रहे है।आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- गहरा हरे रंग

उपाय :- आज के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ने से आपको भगवान शिव की क्रपा प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिफल(Vrishchika Rashifal):आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

शुभ अंक :- 3

शुभ रंग :-  सलेटी

उपाय :- आज दिन की शुरुआत भगवान गणेश जी की पूजा से करे।सफेद चंदन का तिलक लगायें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशिफल(Dhanu Rashifal):अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है।दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

शुभ अंक :- 9

शुभ रंग :- नारंगी

उपाय :- आज आपको भगवान विष्णु की आराधना करना अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल(Makara Rashifal):आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

शुभ अंक :- 6

शुभ रंग :- पीला

उपाय :- आज आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होगा ।

कुम्भ राशिफल(Kumbha Rashifal):आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 8

शुभ रंग :- काला और नीला

उपाय :- श्री शिव मानस पूजा स्तोत्रका पाठ शुभ होगा ।

मीन राशिफल(Meena Rashifal): जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

शुभ अंक :- 4

शुभ रंग :- पीला और गुलाबी

उपाय :- आज के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ने से आपको भगवान शिव की क्रपा प्राप्त होगी।

News
More stories
फिल्म ‘गदर 2 ‘ दो हफ्ते के बाद कलेक्शन में आई कमी,जानिए अभी तक गदर 2 ने कितने की कमाई की ?