परिणीति चोपड़ा ने दिखाए अपने एब्स,वीडियो शेयर कर बताया फिटनेस जो काफी हो रहा वायरल….

30 Aug, 2021
Share on :

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फैन्स को अपने एब्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कभी उनके डांस वीडियो तो कभी वर्कआउट वीडियो से वो धमाल मचाती हुई नजर हैं। हालही में परिणीति चोपड़ा ने अपना ऐसा ही एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फैन्स को अपने एब्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने अपना ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में परिणीति फैन्स को अपने एब्स दिखा रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में उन्हीं के द्वारा गया हुआ ‘अभी न जाओ छोड़ के’ सॉन्ग सुनाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है ‘जब आप अपना पहला एब मनाने वाले हों लेकिन ट्रेनर कहता है एबी ही ना जाओ छोड़ कर’. फैन्स को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।वही फैन्स उन्हें स्ट्रांग वुमन और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं.परिणीति चोपड़ा का कैरियर ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और उन्होंने डिम्पल चड्ढा का किरदार निभाया था। पिछले कुछ समय उनकी फिल्में ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘सायना’ रिलीज हुई हैं।32 वर्षीय परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की बहन है। और हरियाणा के अंबाला से हैं।

News
More stories
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिपुरा में 132/3/ 11 किलोवाट के मोहनपुर सब स्टेशन का उद्घाटन किया
%d bloggers like this: