नोएडा: तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

16 May, 2024
Head office
Share on :
तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर

नोएडा: 16 मई, 2024 को सुबह 6:00 बजे के आसपास, थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार BMW कार ने सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने पीछे से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का विवरण:

आज दिनांक 16/05/2024 को थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत सुबह करीब 6ः00 बजे के आसपास एक ई रिक्शा यूपी 16 जेटी 4052 जिसमें ड्राइवर के कुल पांच लोग सवार थे,  सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू एचआर 26 ईबी 7770 ने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी,  जिसमें दो लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा तीन लोग घायल अवस्था में हैं जिन्हें उपचार हेतु निजी अस्पताल सेक्टर 110 भर्ती कराया गया है।

बीएमडब्ल्यू एचआर 26 ईबी 7770 पर सवार व्यक्ति तुषार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बी62 सेक्टर 41 थाना सेक्टर 39 नोएडा, आदि पुत्र संदीप बत्रा निवासी बी 39 सेक्टर 41 थाना सेक्टर 39 नोएडा को हिरासत में लिया गया  है। एक व्यक्ति अमन सिसौदिया पुत्र अजय सिसौदिया निवासी ए 93, सेक्टर 41, थाना सेक्टर 39, नोएडा मौके से फरार हो गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

घायल व्यक्ति –

  1. राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी गिझौड रिक्शा चालक उम्र 45 वर्ष
  2. पवन उम्र 27 वर्ष
  3. सूरज उम्र 20 वर्ष

मृतक व्यक्ति

  1. मोहम्मद मुस्तफा पुत्र कदम रसूल उम्र 50 वर्ष
  2. रश्मि स्टाफ नर्स मेट्रो हास्पिटल उम्र 25 वर्ष

विनोद रस्तोगी

News
More stories
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा के नारे जो राम को लाये हैं को लेकर तंज कसते हुए कहा भाजपा धर्म की राजनीति कर रही हैं