नए थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने संभाला सुजौली थाना, पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

02 Aug, 2024
Head office
Share on :

जनपद बहराइच के सीमावर्ती और जंगल क्षेत्र में स्थित थाना सुजौली में नए थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाला। पूर्व थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के तबादले के बाद हरीश सिंह ने थाने की जिम्मेदारी ली और तुरंत ही एक्टिव मोड में आ गए।

पैदल गश्त से बढ़ी सुरक्षा की भावना

थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने पुलिस बल के साथ सीमा से सटे बिछिया बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को शांति और सुरक्षा का एहसास दिलाया। गश्त के बाद, उन्होंने बाजार के लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करने की अपील की।

सीसीटीवी कैमरों की स्थापना पर जोर

थानाध्यक्ष ने क्राइम को कम करने और उस पर लगाम कसने के लिए लोगों को अपने दुकान और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अपराधियों पर नजर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक में प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस बैठक में एसआई राजकुमार यादव, अकरम अंसारी, सोनू यादव, समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष सरोज गुप्ता, फरीद अंसारी, सुशील गुप्ता, सोनू खान आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Tags : #थानाध्यक्ष #सुजौलीथाना #पैदलगश्त #सुरक्षा #शांतिव्यवस्था #सीसीटीवी #जनपदबहराइच